{"_id":"58389b544f1c1b8e4d13c30f","slug":"police-found-three-years-old-girl-in-five-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मददगार बनी पुलिस तो 5 मिनट में ही मिल गई गायब बच्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मददगार बनी पुलिस तो 5 मिनट में ही मिल गई गायब बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
यूपी-100
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर घटनाओं में लापरवाही का आरोप झेलने वाली पुलिस शुक्रवार को काफी सक्रिय दिखी। एक के बाद एक हुई कई घटनाओं को डायल 100 की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मिनटों में ही सुलझा दिया। गोला में गायब हुई बच्ची को जहां पांच मिनट में बरामद कर लिया, वहीं कोतवाली क्षेत्र में चोरी की बाइक 10 मिनट में बरामद कर ली। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को शाबाशी देते हुए इसी तरह काम करने के आदेश दिए हैं।
एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि गोला में नगीना यादव की तीन वर्षीय बेटी गायब हो गई थी। सूचना पर पहुंची वैन 354 ने पांच मिनट के भीतर ही बच्ची को बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के एक शख्स ने शुक्रवार को कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि उसकी बाइक चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पीआरवी 312 मौके पर पहुंची। पुलिस की सक्रियता का ही असर रहा कि दस मिनट के अंदर ही बाइक बरामद हो गई।
इसी तरह कैंट इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उनका कीमती मोबाइल फोन गायब हो गया है। पीआरवी 318 ने तत्परता दिखाते हुए चार मिनट में फोन बरामद कर लिया। डोमिनगढ़ में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 10 मिनट में शांत कराकर थाने बुलाया। गोला में कच्ची शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया।