फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police found 11 mobile phones which has been lost

गुम मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

Mon, 09 Jan 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 09 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police found 11 mobile phones which has been lost
गुम हुए मोबाइल मिलने पर एसएसपी ने उन्हें उनके मालिकों को सौंप दिए।
जेब से मोबाइल गायब होने के बाद लोगों के पास खुद को समझाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं रहता है। एसएसपी रामलाल वर्मा ने इसे गंभीरता से लिया तो पुलिस ने ग्यारह मोबाइल बरामद कर लिया। अपने आप में यह अलग तरह की कामयाबी पुलिस के सर्विलांस सेल को मिली है। रविवार को ग्यारह लोगों को बुलाकर पुलिस ने उन्हें बरामद मोबाइल सौंपे तो खुशी से उनके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


 जिले के कई इलाकों में मोबाइल चोरी या गिरने की घटना हुईं। लोग इसकी शिकायत या तो करते नहीं या फिर पुलिस इन शिकायतों को गंभीरता से लेती नहीं है। महंगा मोबाइल गंवाने वाले कुछ लोग अपनी फरियाद लेकर एसएसपी रामलाल वर्मा के पास पहुंचे तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल को जिम्मेदारी सौंप दी। सर्विलांस में तैनात सिपाही सुभाष सिंह ने ग्यारह मोबाइल चंद दिनों में ही बरामद कर लिया। मोबाइल मिलने पर पुलिस ने सभी पीड़ितों को सूचना दी।
विज्ञापन


शाहपुर के भेड़ियागढ़ के शक्तिनाथ वर्मा, राजघाट के महेवा ट्रांसपोर्ट नगर  के शिव कुमार सिंह, गोरखनाथ के मिर्जापुर पचपेड़वा की मधुर श्रीवास्तव, माया बाजार के सेन बाबू, हाता के जितेंद्र कुमार, चिलुआताल  अमवा गांव के राजीव कुमार, इलाहीबाग चौराहा निवासी हेम नारायण, भगवानपुर गांव के धर्मेंद्र चौहान, करीम नगर के धर्मेंद्र यादव और पोखरभिंडा के विजय यादव सहित 11 लोगों को पुलिस लाइन में बुलाकर पुलिस ने मोबाइल दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed