फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police face problem due to information of loot

एसएसपी आफिस के पास लूट की सूचना से हड़कंप 

Fri, 20 May 2016 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 20 May 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
police face problem due to information of loot
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
एसएसपी आफिस के पास शुक्रवार की शाम 50 हजार रुपये की लूट की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने छानबीन में लेनदेन का विवाद सामने आने पर राहत की सांस ली। दोनों पक्ष के लोगों से थाने में पूछताछ चल रही है। सीओ ने झूठी सूचना देने वाले पर कार्रवाई का निर्देश इंस्पेक्टर को दिया है।
विज्ञापन


पिपराइच, जंगल धूसड़ के रहने वाले संजय चौहान शुक्रवार को रजिस्ट्री आफिस आए थे। शाम करीब चार बजे उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके पुलिस कार्यालय के सामने पिटाई करके 50 हजार रुपये लूटने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदमाश चार की संख्या में थे। इनमें से दो को वह पहचानते हैं। घटना की जानकारी के बाद एसएसआई कैंट एसएन सिंह, कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी भीखू राय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि संजय ने महेंद्र और प्रदीप निषाद के साथ जमीन का एग्रीमेंट कराया था। मतभेद होने पर वह इस डील से अलग हो गया। इसके एवज में उसे 4.50 लाख रुपये मिलने थे। दोनों साथियों ने चार लाख रुपये का चेक और 50 हजार रुपये शुक्रवार की दोपहर रजिस्ट्री आफिस में बुलाकर दे दिया था। वहां से लौटते समय उसने पुलिस आफिस के सामने पिटाई करके 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगा दिया। पुलिस के बुलाने पर महेंद्र और प्रदीप थाने पहुंच गए। कैंट पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि झूठी सूचना देने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed