फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police cought to a shammer sage from his cemetery

समाधि लेने पहुंचे ढोंगी बाबा को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 28 Apr 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 28 Apr 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Police cought to a shammer sage from his cemetery
समाधि लेने जाता ढोंगी बाबा। - फोटो : Amar Ujala
बांसगांव के भाटपार में गड्ढा खोदकर समाधि लेने की अफवाह फैलाने वाले ढोंगी बाबा को पुलिस ने पकड़ तो लिया, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बाबा ने एक सप्ताह तक समाधि लेने के बाद उसी स्थान पर मंदिर बनवाने का दावा किया था। लोगों की आंखें तब खुली की खुली रह गईं जब पुलिस की जांच में समाधि के लिए खोदे गए गड्ढे से खाने-पीने, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन तक के सामान मिले।
विज्ञापन


हरनही प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार को एक शख्स ने खुद को साधू बताते हुए गांव वालों को झांसे में ले लिया। ग्रामीणों ने उसके लिए 12 फीट का गड्ढा खोद दिया। उसमें पंखा भी लगा दिया। सारी सुविधाओं से लैस ढोंगी बाबा गड्ढे में चला गया। सांस लेने के लिए उसने गड्ढे के ऊपर बांस और पटरे रखने का आदेश दिया। उसके इसी आदेश के बाद गांव वालों को शक होने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ढाेंगी बाबा को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जब गड्ढे में देखा तो उसमें सौदर्य प्रसाधन के सामान, टीवी, इन्वर्टर, मोबाइल, खाद्य पदार्थ सब कुछ मिल गया। गांव वालों ने जब बाबा का यह रूप देखा तो वे उग्र हो गए। उनकी नाराजगी के बीच पुलिस बाबा को लेकर थाने चली गई, मगर पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सरफराज अहमद ने बताया कि साधू को पूछताछ के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी का रहने वाला है ढोंगी बाबा
बाराबंकी थाना क्षेत्र का मीननगर निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र सत्यनंद साई 10 सालों से खुद को साधू बताकर समाधि लेने के नाम पर लोगों को फांसता है और फिर दान-दक्षिणा लेकर फरार हो जाता है।


गड्ढे में जाने-आने के लिए सीढ़ी भी थी
हरनही। ग्राम भाटपार में ढोंगी बाबा का समाधि स्थल सबके लिए कौतूहल का विषय बना रहा। 12 फीट गहरे और दस फीट चौड़े गड्ढे को ऊपर से बल्ली और पटरे ढंका गया था। एक साइड से कच्ची सीढ़ियों से अंदर जाने का रास्ता भी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed