फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police check the bikers who drive withput DL

बिना लाइसेंस बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई

Fri, 13 May 2016 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 13 May 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
police check the bikers who drive withput DL
सिविल लाईंस में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : shivharsh
एसपी (सिटी), एसपी (ट्रैफिक) के निर्देश पर शहर में बिना लाइसेंस के बाइक चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चला। सिविल लाइंस क्षेत्र की घेराबंदी कर पुलिस ने एक घंटे तक बाइक  लेकर स्कूल से लौट रहे नाबालिगों की गाड़ियों की चेकिंग की। इस दौरान 15 का चालान काटा गया और 20 से अधिक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे टीएसआई बीएन गुप्ता, इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने सिविल लाइंस में बाइक, स्कूटर से जाने वाले छात्रों की चेकिंग शुरू की। बिना लाइसेंस के बाइक चलाते मिले 15 लोगों का चलान करने के साथ ही करीब 20 नाबालिग लड़कियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। कई छात्रों के घरवालों से फोन पर बात कर इंस्पेक्टर कैंट और टीएसआई ने बच्चों की जान जोखिम में डालने का कारण पूछा और अगली बार पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शाम को भी विजय चौक, बक्शीपुर, असुरन में चेकिंग कर बिना लाइसेंस के बाइक चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। एसपी (सिटी) हेमराज मीना ने बताया कि कम उम्र में बाइक चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों पर कार्रवाई होगी। पहले दिन कई बच्चों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अगले दिन से सीधे कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार चलेगा अभियान 
एसपी (ट्रैफिक) डॉ. श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि  टीएसआई को बिना लाइसेंस के बाइक और कार चलाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पहले चरण में कार्रवाई के साथ ही चेतावनी दी जा रही है। स्थिति न सुधरने पर ट्रैफिक पुलिस सभी के साथ सख्ती बरतेगी। अभिभावकों से भी अपील है कि वह बच्चों को गाड़ी चलाने के लिए न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed