फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police arrests to accused of murder

हत्यारोपी को पुलिस ने पिस्टल के साथ पकड़ा

Wed, 03 Feb 2016 12:26 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
police arrests to accused of murder
राजघाट में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के भाई श्रीचंद निषाद की तहरीर पर बेचन निषाद उनके पुत्रों के खिलाफ हत्या और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


राजघाट क्षेत्र के चकरा अव्वल निवासी ग्राम प्रधान के चुनाव में उधार दिए गए रुपये वापस मांगने से नाराज बेचन निषाद ने अपने बेटों और साथियों के साथ मिलकर राममिलन (32) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में श्रीचंद की तहरीर पर बेचन और उसके बेटों सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच मंगलवार की सुबह एसओ राजघाट डीके सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी भागने की फिराक में है।
विज्ञापन


एसओ पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंच गए। हार्बर्ट बंधे के पास से पुलिस ने बेचन के पुत्र झीनक उर्फ अभय को हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसओ राजघाट डीके सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed