फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police arrested suspect persons from villege

गांव में घूम रहे संदिग्धों को पुलिस के हवाले किया

Fri, 22 Jan 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच के सरंडा गांव में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हाल में घूम रहे युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गांव वालों के टोकने पर भाग रहे बाइक सवार तीनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछने पर उन्होंने रास्ता भूलने पर गांव में पहुंचने की जानकारी दी। इस पर उनकी जमकर पिटाई की गई। युवकों का पता तस्दीक न होने पर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन

जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार सरंडा गांव में बृहस्पतिवार की रात 12 बजे बाइक सवार तीन युवक पहुंचे थे। गांव में कई चक्कर लगाने पर ग्रामीणों को बदमाशों के आने का अंदेशा हुआ। घेराबंदी कर ग्रामीणों ने बाइक सवार तीनों युवकों की पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। पूछताछ में गांव में आने का कारण न बता पाने पर सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसओ को युवकों ने खुद को कुशीनगर का बताते हुए रास्ता भटककर गांव में पहुंचने की बात बताई। तस्दीक करने पर पता गलत पाया गया। उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में युवक ने खुद को कभी गोंडा और कभी गोरखपुर का निवासी बताया। एसओ पिपराइच अजय ओझा ने बताया कि युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed