फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nitin had done suicide

कर्ज में डूबे नितिन ने आग लगाकर दी थी जान

Sat, 15 Apr 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 15 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nitin had done suicide
‌नितिन अपनी पत्नी के साथ (फाइल फोटो)। - फोटो : Amar Ujala
हरबंस गली के ज्वैलर्स नितिन अग्रवाल ने कर्ज से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डाला और कार में आग लगाकर जान दे दी थी। इसका पर्दाफाश शुक्रवार को आईजी मोहित अग्रवाल ने कर दिया। आईजी के मुताबिक एसटीएफ, पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच से नितिन की आत्महत्या की पुष्टि हुई है। यह भी पता चला है कि आत्महत्या के समय कार में कोई और नहीं था। नितिन ही कार चलाकर गए और आग लगाकर जान दे दी। यह घटना नौ अप्रैल को हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस में आईजी ने बताया कि नितिन अग्रवाल नौ अप्रैल को सुबह करीब 10:30 बजे घर से स्कूटर लेकर निकले थे लेकिन घर से कुछ दूर पर ही पार्क में खड़ी कार के पास जाकर रुक गए। वहां उन्होंने स्कूटर खड़ा किया और कार लेकर निकल गए। सुबह 11:10 बजे नितिन नौसड़ के पास पांडेय पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां से प्लास्टिक की बोतल ली, फिर 120 रुपये का पेट्रोल खरीदा। इसकी बिलिंग भी हुई थी। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि नितिन ने ही पेट्रोल खरीदा और कार लेकर रवाना हो गए। इसकी पुष्टि पेट्रोल पंप कर्मियों से पूछताछ में भी हुई है।
विज्ञापन


यह तथ्य निकलकर सामने आया कि कार में दूसरा व्यक्ति नहीं था। ड्राइवर के बगल वाली सीट खाली दिख रही थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कार की सीट और कार से जो सैंपल लिए थे, उससे किसी दूसरे व्यक्ति के कार में बैठने की पुष्टि नहीं हुई है। आईजी ने बताया कि पेट्रोल पंप से कार लेकर नितिन सीधे तेनुआ टोल प्लाजा के पास गए। सहजवां फोरलेन के पास कार खड़ी कर उन्होंने खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कार से जो पहचान पत्र मिले, उससे ज्वैलर्स नितिन अग्रवाल की पहचान हुई। आईजी ने बताया कि मरने से पहले नितिन की पत्नी उनकी रश्मि से मोबाइल फोन पर कई बार बात हुई थी। नितिन ने उन्हें आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी। इससे परेशान होकर ही परिवार पुलिस के पास पहुंचा और ज्वैलर्स का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया।


आईजी ने बताया कि कार से जब शव बरामद हुआ था, तब नितिन के हाथ-पैर बांधे होने की बात आई थी, पर यह पूरी तरह से गलत है। आग लगने से कार की वायरिंग बाहर आ गई और मृतक के हाथ-पैर से सट गई। इस कारण हाथ-पैर बांधे जाने का भ्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed