फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Murder of father in law in presence of police

पुलिस के सामने दामाद ने ससुर को गोली से उड़ाया

Fri, 21 Oct 2016 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 21 Oct 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
Murder of father in law in presence of police
आरोपी को जिला अस्पताल से मेडिकल कराकर ले जाती पुलिस। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
बेतियाहाता में गुरुवार की रात घरेलू विवाद में दामाद ने सिपाहियों के सामने अपने ससुर को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सिपाहियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली।
विज्ञापन


बेतियाहाता के कमला निवास में रहने वाले घनश्याम शुक्ला (66) एलआईसी एजेंट थे। उनकी दो बेटियां हैं। बेटे मोहित शुक्ला की 20 साल पहले हत्या हो चुकी है। बड़ी बेटी लखनऊ में रहती है। मां की मौत के बाद छोटी बेटी नेहा पिता के पास रहकर उनकी देखभाल करती थी। उसकी ससुराल बेतियाहाता में ही है। गुरुवार की रात नेहा का पति अभिनव पांडेय रात करीब एक बजे घर पहुंचा। देर रात घर आने की बात पर नेहा ने जब उसे टोका तो इसी को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर अभिनव ने नेहा की पिटाई कर दी। घनश्याम शुक्ला बीच-बचाव करने पहुंचे तो वह उनसे भी उलझ गया।
विज्ञापन


रोजाना के विवाद से परेशान होकर घनश्याम ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दामाद के घर में आकर उपद्रव करने की शिकायत कर दी। कुछ ही देर में कैंट थाने से हॉक दस्ते के दो सिपाही पहुंचे। उन्होंने अभिनव को बाहर बुलाया तो वह और नाराज हो गया। गुस्से में उसने सिपाहियों के सामने ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से घनश्याम शुक्ला के सीने में ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। वह पत्नी की तरफ भी बढ़ा, लेकिन इसी बीच सिपाहियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने घायल घनश्याम को नेहा के साथ जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने चली आई। शुक्रवार की सुबह नेहा की तहरीर पर कैंट पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शाम को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों ने राप्तीतट पर घनश्याम का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा ने अभिनव से की है दूसरी शादी

बेतियाहाता में रहने वाले अभिनव से नेहा ने दूसरी शादी की है। नेहा की पहली शादी जगरनाथपुर में हुई थी, लेकिन पति-पत्नी में बनी नहीं। नेहा को दो बेटियां और एक बेटा है। नेहा का पति अभिनव रियल इस्टेट की एक कंपनी में मैनेजर था, लेकिन वर्तमान समय में उसने नौकरी छोड़ दी थी। नेहा के मुताबिक वह उसे मारता-पीटता था इसीलिए वह पिता के घर रहती थी। नेहा एक स्कूल में पढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed