{"_id":"57c345bc4f1c1b8364d4fcf4","slug":"murder-of-a-woman-in-mining-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 29 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद घर में कोहराम मच गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां के वार्ड नंबर छह में रविवार की रात खनन के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने महिला को बचाने दौड़े सीआरपीएफ जवान पर भी फायरिंग कर दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह भी घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित परिवार के लोगों ने मोहल्ले में रहने वाले एक जनप्रतिनिधि के भाई और बेटों पर पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
वार्ड नंबर छह में रहने वाले लालजी यादव की पत्नी जियला देवी (55) रविवार की रात 11 बजे बरामदे में सोने की तैयारी कर रही थीं कि इसी बीच मोहल्ले के राधेश्याम यादव, बेटे मनोज, राहुल के साथ उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि आते ही इन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने और पेट में गोली लगने से जियला की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर छुट्टी पर आया सीआरपीएफ में तैनात भतीजा दुर्गविजयनाथ (33) बाहर निकला तो बदमाशों ने उसे भी लक्ष्य कर फायरिंग कर दी। दाहिने हाथ की अंगुली में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोप है हमलावर लूटपॉट करने के बाद फरार हो गए।
मौके पर पहुंचे प्रभारी एसएसपी/ एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने लालजी के साथ ही दुर्गविजयनाथ से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। लालजी ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले राधेश्याम के परिवार से पुरानी रंजिश है। उनके भाई जनप्रतिनिधि हैं जिसकी हनक में उन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।