फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder of a tempo driver, dead body found in his sister's home

टेंपो चालक की हत्या, घर में मिली लाश 

Sun, 01 May 2016 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 01 May 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
murder of a tempo driver, dead body found in his sister's home
हत्या
खजनी के नकदह में शनिवार की रात टेंपो चालक की लाश कमरे में खून से सनी मिली। सिर पर कुल्हाड़ी और हथौड़ा से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। वह बहन के घर रहकर पशुओं और खेत की देखभाल करता था। बदबू आने के कारण शव दो दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। टेंपो चालक के फुफेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर है।
विज्ञापन


सहजनवा के बोक्टा गांव निवासी रामललित यादव (35) खजनी के नकदह में रहन वाले बहनोई पराग यादव के घर रहते थे। टेंपो चलाकर परिवार जीविका चलाने के साथ ही बहन के घर और खेत की देखभाल करता था। बहनोई परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। शनिवार की रात आठ बजे गांव की एक महिला गाय का दूध निकालने के लिए रामललित को बुलाने गई। घर के अगले हिस्से का दरवाजा बंद था।
विज्ञापन


आवाज देते हुए वह पिछले हिस्से में गई तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर महिला ने बिस्तर पर खून से सना अर्द्धनग्न शव देख शोर मचाते हुए बाहर निकली। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे खजनी एसओ सिपाहियों की ड्यूटी लगाकर रात में लौट आए। सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर शव कब्जे में लिया। कमरे में शव के पास खून से सनी कुल्हाड़ी और हथौड़ा पड़ा था। चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि 29 अप्रैल की शाम रामललित को अंतिम बार देखा था। फुफेरे भाई उमाशंकर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से गुत्थी को सुलझाने की कोशिश चल रही है। 

कमरे में नहीं मिला रामललित का मोबाइल
पुलिस की छानबीन में रामललित का मोबाइल कमरे में नहीं मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि दो दिन से उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। मोबाइल डिस्चार्ज या गड़बड़ होने की आशंका जता उन लोगों ने ध्यान नहीं दिया। बिस्तर के नीचे मिले पैंट में साइकिल और बाइक की चाबी मिली। 


रामललित की नहीं हुई थी शादी
रामललित दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़ा भाई भी लकवा ग्रस्त है। उसका उपचार चल रहा है। करीब तीन साल से यह बहन के यहां रहकर घर की रखवाली कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed