फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder case file on rikshaw company owner

रिक्शा कंपनी मालिक पर हत्या का केस

Mon, 22 Feb 2016 12:51 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रिक्शा कंपनी मालिक पर तिवारीपुर पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है। रिक्शा चलाने वाले महराजगंज के मजदूर की हत्या के बाद रेलवे लाइन पर शव ले जाकर फेंकने का आरोप है। आईजी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद एसओ मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली के सजन अग्रहरी राजघाट के बसंतपुर में स्थित रिक्शा कंपनी में किराए पर रिक्शा लेकर चलाते थे। 29 नवंबर 2015 को डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर उनकी लाश मिली थी। बेटे सुभाष ने रिक्शा कंपनी मालिक बसंतपुर निवासी टीपू कुशवाहा के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने इसे आत्महत्या बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। सुभाष ने आईजी को प्रार्थना देकर लेनदेन के विवाद में पिता की हत्या कर हादसा बताने के  लिए रेलवे लाइन पर शव ले जाकर फेंकने की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। आईजी के निर्देश पर शनिवार की देर रात तिवारीपुर पुलिस ने रिक्शा कंपनी मालिक पर केस दर्ज किया। एसओ तिवारीपुर रामज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पीड़ित की ओर से दिए गए साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed