फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother and her two years old doughter was killed

दहेज की खातिर मां-बेटी को मार डाला

Wed, 07 Dec 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 07 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mother and her two years old doughter was killed
हत्या - फोटो : DEMO Pics
सोनबरसा बाजार में दहेज की खातिर मां-बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मायके वालों ने दो साल की बेटी और उसकी मां को जहर देकर मारने की आशंका जाहिर की है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दो साल की बच्ची की हत्याकर उसकी लाश रजाई में छिपा दी थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुशीनगर, कसया के शिवपुर बुजुर्ग निवासी भागवत जायसवाल की 25 वर्षीय बेटी सिंधु की शादी तीन साल पहले सोनबरसा के विनोद जायसवाल के साथ हुई थी। दोनों की दो साल की बेटी अदिति व एक माह का लड़का है। सोमवार की रात भागवत को सिंधु की मौत की खबर मिली तो उन्होंने पति को फोन किया। पति ने बताया कि अचानक तबीयत खराब हो गई है और उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। इसके बाद भागवत घर पहुंच गए। यहां आने के बाद उन्होंने देखा कि सिंधु की लाश घर के बाहर रखी हुई थी,  बच्चे के बारे में पूछा तो बताया गया कि वह अंदर है। वह घर के अंदर गए तो देखा कि दो साल की अदिति की भी मौत हो चुकी थी और लाश रजाई में छिपा दी गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और भागवत की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति विनोद, ससुर रघुनाथ जायसवाल और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed