{"_id":"57ebef944f1c1b537c5754d2","slug":"molestation-with-girl-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 28 Sep 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बुधवार को मनचलों की बाइक से ठोकर खाकर वह घायल हो गई। हिम्मत जुटाकर मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पहुंची छात्रा ने आपबीती सुनाई। पुलिस को दिए लिखित शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि करीब एक महीने से पड़ोसी गांव के युवक उसे परेशान कर रहे हैं।
गुलरिहा इलाके की रहने वाली किशोरी इंटर की छात्रा है। वह रोजाना ही साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए पास के फतेहपुर गांव की ओर जाती है। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह घर से कोचिंग जा रही थी। जैसे ही वह फतेहपुर मोड़ से मुड़ी, पीछे से आए अपाची सवार दो युवकों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिससे वह नीचे गिर गई। इससे उसके हाथ में चोट लग गई।
घायल हालत में ही भागकर वह मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। चौकी के बाहर भी दोनों युवक पहुंच गए। उन्हें देख छात्रा ने दोनों को दौड़ा लिया, मगर वे भागने में सफल रहे। खबर पाकर घरवाले भी पुलिस चौकी पहुंच गए। पिता ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।