{"_id":"580bbd924f1c1b722b704fc7","slug":"medical-test-occured-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर छूटे पकड़े गए जुआरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर छूटे पकड़े गए जुआरी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
जुआ खेलते पकड़े गए लोगों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरा बाजार में जुआ खेलते पकड़े गए 39 जुआरियों को पुलिस ने शनिवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से वे जमानत पर छूट गए। इससे पहले सभी को सुबह बस से जिला अस्पताल लाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। पूछताछ में पता चला कि राजेंद्र जायसवाल उर्फ बंटी इस धंधे में काफी दिनों से सक्रिय है। खुद को समाजवादी पार्टी का नेता बना अपने घर में बेधड़क धंधा चलाता था।
एसओ तिवारीपुर उपेंद्र यादव की तहरीर पर जुआ खेलाने वाले राजेंद्र जायसवाल उर्फ बंटी समेत 39 लोगों पर पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया। तलाशी में आरोपियों के पास से 7.83 लाख रुपये मिले। इनके कब्जे से मिली 21 बाइक और एक कार मिली, जिसे सीज कर दिया। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को शनिवार की सुबह मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दोपहर एक बजे के बाद पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
सपा व्यापार सभा के पदाधिकारी के घर जुआ पकड़े जाने की जानकारी के बाद जिलाध्यक्ष मोहसिन खान ने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरी को पार्टी कार्यालय पर बुलाकर जानकारी मांगी तो उन्होंने राजेंद्र के संगठन में न होने की बात कह उसको जानने से इंकार कर दिया। सपा नेताओं ने तिवारीपुर पुलिस को भी फोन कर राजेंद्र जायसवाल उर्फ बंटी का पार्टी से कोई वास्ता न होने की जानकारी दी। पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस शहर में चल रहे जुआ के अन्य अड्डों पर कार्रवाई की तैयारी में है।