फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many students injured in a road accident

चारपहिया ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर 

Sun, 14 May 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 14 May 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Many students injured in a road accident
हादसे के बाद ऑटो की जांच करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
शाहपुर क्षेत्र के गीता वाटिका के पास शनिवार की दोपहर में एक चारपहिया वाहन की टक्कर से स्कूली बच्चों को लेकर आ रहा ऑटो पलट गया। संयोग अच्छा था कि बच्चों को मामूली चोटें आईं। दो बच्चों के हाथ पर चोट लग गई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल दाखिल किया गया था। जहां से अभिभावकों के हवाले कर दिया। उधर, नाराज लोगों ने टक्कर मारने वाले चारपहिया वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। चारपहिया वाहन छोड़कर चालक भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


घटना शनिवार की दोपहर बारह बजे हुई। धर्मपुर स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों को ऑटो चालक घर छोड़ने जा रहा था। अभी वह गीता वाटिका के पास पहुंचा था कि चारपहिया गाड़ी का चालक गाड़ी बैक कर रहा था। इसी दौरान ऑटो से टकरा गया। इसके बाद ऑटो पलट गया। इसमें बैठे विद्यार्थी रोने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और चारपहिया वाहन में तोड़फोड़ की। इसी बीच मौका पाकर टक्कर मारने वाली गाड़ी का चालक भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चों का उपचार कराने के साथ ही अभिभावकों को घटना की जानकारी दी। ऑटो में बैठे विद्यार्थियों को हल्की चोटें आई हैं। इसमें कक्षा 10वीं के दो छात्र उज्जैन पुत्र संतोष और माधव पुत्र शिव कुमार को ज्यादा चोट लगी थी। ये दोनों छात्र कोतवाली क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर के रहने वाले हैं। सूचना पर स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह भी पहुंच गए थे और पुलिस की मदद से उपचार कराया। जिस ऑटो में बारह बच्चे सवार थे, उस पर कोई नंबर भी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र मामूली रूप से घायल थे। उपचार के बाद उन्हें अभिभावकों को सौंप दिया गया। ऑटो और टक्कर मारने वाला वाहन कब्जे में हैं। कोई तहरीर आई तो कार्रवाई की जाएगी।
-गोविंद वल्लभ शर्मा, इंस्पेक्टर, शाहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed