{"_id":"573e245a4f1c1b5758ac799b","slug":"man-killed-in-sahjanva-deadbody-found-near-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजनवां में अधेड़ की हत्या, मंदिर के पास मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहजनवां में अधेड़ की हत्या, मंदिर के पास मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 20 May 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
लाश
- फोटो : amar ujala
सहजनवां के घघसरा में बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर मंदिर के पास पुलिया पर अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी मच गई। सिर पर पीछे की ओर धारदार हथियार से हमला किया गया था। वह बुधवार की रात बगल के गांव में एक व्यक्ति के घर गए थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक के भतीजे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
पाली प्रतिनिधि के अनुसार घघसरा गांव के रहने वाले नागेश्वर त्रिपाठी (45) उर्फ पप्पू गांव के बाहर रीखई दास बाबा शिवमंदिर पर रहते थे। विवाद के कारण उनकी पत्नी विभा अलग रहती हैं। इनकी कोई संतान नहीं है। बुधवार की रात नागेश्वर दलुआ गांव में एक व्यक्ति के घर गए थे। दूसरे दिन सुबह मंदिर के बगल से जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास उनकी लाश मिली।
उनके सिर पर पीछे किसी ठोस वस्तु से प्रहार किया गया था। जानकारी होने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव की पहचान की। भतीजे लवकुश ने पुलिस को बताया कि तीन भाइयों में वह सबसे छोटे थे। फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी (ग्रामीण) ने छानबीन की। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि नागेश्वर शराब पीने के आदी थी। वह मंदिर पर रहकर जीविकोपार्जन करते थे।
विज्ञापन
बुधवार की रात दलुआ गांव में डांस के दौरान उनका कुछ युवकों से विवाद हुआ था। भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।