फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man died in road accident when he was returing to home

बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंदा, मौत

Thu, 05 Jan 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 05 Jan 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Man died in road accident when he was returing to home
हादसे से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी। - फोटो : Amar Ujala
तिवारीपुर इलाके में मंगलवार देर रात दोस्त को बाइक  से घर छोड़कर लौट रहे शख्स को बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने ब्रेकर आदि की मांग को लेकर बुधवार सुबह सुभाष चौक पर रास्ता जाम कर दिया। लोगों को उग्र होता देख मौके पर एसपी सिटी, एडीएम सिटी और एडीएम वित्त के साथ भारी पुलिस बल पहुंच गई। काफी समझाने के बाद लोग रास्ते से हटे। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह से ठप रहा, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई थी।
विज्ञापन


शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर निवासी दीपक (40) जंगल कौड़िया के प्राथमिक विद्यालय में चपरासी थे। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दीपक बाइक से तिवारीपुर में रहने वाले दोस्त को सुभाष नगर चौराहे पर छोड़ने गए थे। उन्हें छोड़कर वह घर लौट रहे थे। दोस्त के घर से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर घरवालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं घटना से नाराज सुभाष नगर कॉलोनी के लोग बुधवार को मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने, सड़क के बीच में लगा ट्रांसफॉर्मर और पास में लगे बिजली के खंभे हटाने सहित तमाम मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। इस दौरान लोगों ने पुलिस और प्रशासन विरोधी नारे लगाएं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी हेमराज मीणा, एडीएम सिटी और एडीएम वित्त ने लोगों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed