{"_id":"59205cf84f1c1b8523f23a52","slug":"man-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 21 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीगंज थाना के जंगल कौड़िया पुलिस चौकी के पास बाइक की टक्कर से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जंगल कौड़िया चौकी में शुक्रवार रात दावत चल रही थी। युवक उसी दावत से निकला था और शराब के नशे में था।
जंगल कौड़िया निवासी संतोष कसौधन (42) पुत्र जुग्गी लाल ऑटो चालक थे। उनका घर पुलिस चौकी के बगल में ही था, जिससे चौकी पर तैनात पुलिसवालों से उनके बेहतर संबंध थे। संतोष को एक होमगार्ड रात करीब दस बजे उनके घर से बुला कर ले गया। वहां दावत हुई और फिर संतोष घर के लिए निकाला, तभी पीपीगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें जंगल कौड़िया पीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
रात में घरवालों को जब यह पता चला तो वे पुलिस चौकी पर पहुंचे तो वहां केवल दो पुलिसकर्मी ही मौजूद थे, जो पूरी तरह नशे में थे। तभी हाइवे पर गश्त कर रही गुलरिहा पुलिस पहुंची, जिन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया, लेकिन दूसरे थाने की पुलिस जानने पर शांत हो गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि चौकी पर शराब की बात गलत है। दावत हुई थी। खाना खाने के बाद वह घर भी जा चुका था। उसके बाद वह निकला है और हादसा हुआ है।