{"_id":"58ea4e184f1c1b1a205b6d14","slug":"man-died-in-a-raod-accident-near-ramgarhtaal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक में टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और बाइक में टक्कर, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 10 Apr 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक और कार।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके में चंपा देवी पार्क के पास रविवार को बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। एक्सीडेंट के वक्त मृत युवक के सिर पर हेलमेट नहीं था।
जिस कार से एक्सीडेंट हुआ, वह महिला चला रही थी। हादसे के बाद महिला कार छोड़कर फरार हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। आरटीओ में रजिस्ट्रेशन के मुताबिक कार (नंबर यूपी 53 एजे 2658) मालिक का नाम मायापति है। हादसे के बाद वह कार छोड़कर फरार हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक अनियंत्रित होकर गलत साइड में पहुंच गई थी और कार से टकरा गई।
तिवारीपुर थाना स्थित पिपरापुर निवासी मो. करीम (21) पुत्र मो. जमील एल्यूमिनियम का काम करते थे। रविवार को वह मित्र मो. ताबिश के साथ चंपा देवी पार्क के पास किसी घर में गेट लगाने गए थे। लाइट न होने पर दोनों रामगढ़ताल के पास घूमने निकल गए। सामने से एक कार आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला के साथ बैठा दूसरा युवक उसे गाड़ी चलाना सिखा रहा था। इसी बीच अचानक बाइक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे मो. करीम की मौके पर मौत हो गई और मो. ताबिश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच भीड़ का फायदा उठा दोनों कार सवार मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कैंट थाने भेज दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वीडियो से घरवालों को हुई सूचना
चंपा देवी पार्क के पास जब घटना हुई तो मोहल्ले का एक युवक वहीं घूम रहा था। उसने मोबाइल फोन से हादसे का पूरा वीडियो बना लिया था। पिपरापुर चौराहे पर हादसे का जिक्र कर वह कुछ लोगों को वीडियो दिखा रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मृतक को पहचान लिया और वीडियो उसके घरवालों को दिखाया। वीडियो देख उनके होश उड़ गए और शव की पहचान कर जिला अस्पताल पहुंच गए।