{"_id":"57015a774f1c1b6c25c811e2","slug":"lost-cousin-sisters-deadbody-found-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में मिली लापता चचेरी बहनों की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में मिली लापता चचेरी बहनों की लाश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज। बगहा गांव से शनिवार की दोपहर लापता हुई चचेरी बहनों की लाश रविवार की सुबह घर के पीछे राप्ती नदी में मिली। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनका दाह संस्कार कर दिया। नहाते समय इनके नदी में डूबने की आशंका परिवार के लोग जता रहे हैं। गर्मी की छुट्टी में दोनों गांव आई थी।
गांव के रहने वाले राणा सिंह की बेटी रीतू (13) देवरिया के कपरवार में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। उनके चचेरे भाई अजय सिंह बेटी दीक्षा (12) देवरिया जिले के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। शनिवार को छुट्टी होने के बाद दोनों बहने बगहा स्थित घर पर आई थी।
दोपहर दो बजे नहाने के लिए दोनों घर के पीछे स्थित राप्ती नदी के किनारे चली गई थी। गहराई की जानकारी न होने के कारण वे डूब गईं। छात्राओं के घर न पहुंचने पर परिजन तलाश में जुट गए। पूरी रात तलाश के बावजूद दोनों का कहीं पता नहीं चला। रविवार को आशंका के तहत परिजनों ने नदी में जाल डलवाया और नाविकों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। करीब दस बजे दोनों का शव नदी से बरामद हुआ।