फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot with mr on sahjnwa

एमआर पर हमला कर मोबाइल और रकम लूट ली

Tue, 11 Oct 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 11 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
loot with mr on sahjnwa
क्राइम
गोरखपुर। सीहापार में रविवार की रात बदमाशों ने एमआर पर हमला कर मोबाइल और 55 सौ रुपये लूट लिए। बदमाशों के हमले में पीड़ित का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार शाहपुर, जटेपुर रेलवे कालोनी में रहने वाले कुश कुमार सिंह एमआर हैं। रविवार की रात करीब 12 बजे वह महराजगंज, फरेंदा के निवासी अपने मित्र प्रदीप यादव के साथ बस्ती जा रहे थे। सहजनवां में सिहापार हाल्ट के पास सफेद रंग की बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। बाइक  पर पीछे बैठे दो बदमाशों ने नीचे उतरने के साथ ही कुश और प्रदीप पर असलहा तान दिया। करीब पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देकर तलाशी लेकर उनकी जेब में रखे 55 सौ रुपये, मोबाइल, पॉवर बैंक और कागजात छीन लिए। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे के बट से हमला कर कुश का सिर फोड़ दिया। बाइक छीनने की कोशिश करते समय सामने से चार पहिया वाहन आ गया जिसकी रोशनी देखने के बाद बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन


साथी प्रदीप ने घायल को एमआर को सीएचसी सहजनवां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसओ बृजेश यादव ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed