{"_id":"57fbf3464f1c1b6e5228f3ea","slug":"loot-with-mr-on-sahjnwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर पर हमला कर मोबाइल और रकम लूट ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमआर पर हमला कर मोबाइल और रकम लूट ली
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सीहापार में रविवार की रात बदमाशों ने एमआर पर हमला कर मोबाइल और 55 सौ रुपये लूट लिए। बदमाशों के हमले में पीड़ित का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार शाहपुर, जटेपुर रेलवे कालोनी में रहने वाले कुश कुमार सिंह एमआर हैं। रविवार की रात करीब 12 बजे वह महराजगंज, फरेंदा के निवासी अपने मित्र प्रदीप यादव के साथ बस्ती जा रहे थे। सहजनवां में सिहापार हाल्ट के पास सफेद रंग की बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे दो बदमाशों ने नीचे उतरने के साथ ही कुश और प्रदीप पर असलहा तान दिया। करीब पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देकर तलाशी लेकर उनकी जेब में रखे 55 सौ रुपये, मोबाइल, पॉवर बैंक और कागजात छीन लिए। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे के बट से हमला कर कुश का सिर फोड़ दिया। बाइक छीनने की कोशिश करते समय सामने से चार पहिया वाहन आ गया जिसकी रोशनी देखने के बाद बदमाश फरार हो गए।
साथी प्रदीप ने घायल को एमआर को सीएचसी सहजनवां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसओ बृजेश यादव ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।