फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Loot of rice

ट्रक चालक की पिटाई कर लूटा चावल

Fri, 09 Sep 2016 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 09 Sep 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
Loot of rice
लूट
खजनी में बृहस्पतिवार रात ट्रक चालक की पिटाई कर बदमाश चावल लूटकर फरार हो गए। सुबह मामले की जानकारी एसएमआई (सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर) ने पुलिस को दी। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


देवरिया, गौरीबाजार के आकाश और भोलू ट्रक चलाते हैं। चिलुआताल के नकहा में स्थित गोदाम से ट्रक पर चावल लादकर दोनों बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे खजनी की हाट शाखा गए थे। रात करीब ढाई बजे मैजिक गाड़ी लेकर पहुंचे छह बदमाशों ने चालकों को तमंचा और चाकू सटाकर 15 बोरी चावल उतार लिया और दोनों की पिटाई कर फरार हो गए। घटना की जानकारी देने के लिए आकाश ने ठेकेदार को फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। सुबह बताने पर उन्होंने सूचना एसएमआई को दी। एसओ खजनी प्रमोद तिवारी ने बताया कि रात में वह खुद गश्त पर थे। घटना के बाद चालक ने सूचना पुलिस को नहीं दी। खुद ही चावल की हेराफेरी कर वह लूट की कहानी सुना रहा है। मामले की छानबीन चल रही है। घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन

गोदाम में चोरी करते पकड़े गए युवक 

शाहपुर क्षेत्र स्थित सरकारी गल्ले की गोदाम से बृहस्पतिवार रात चावल चोरी करते स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया। तहरीर न मिलने पर शुक्रवार को पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया। स्पोर्ट्स कालेज रोड पर मजार के पास सरकारी गल्ले की गोदाम है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे लोगों ने चावल की चोरी करते तीन युवकों को पकड़ लिया। तीनों युवक चावल चुराने के लिए टेंपो लेकर पहुंचे थे। गोदाम मालिक चंदन गुप्ता ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। छानबीन में पता चला कि तीनों युवक मोहल्ले के ही रहने वाले हैं। तहरीर न मिलने और दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने पकड़े गए युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोर्ट से वह जमानत पर छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed