फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot of 56 thousands with a gas agency employee

गैस एजेंसी के कर्मचारी से 56 हजार लूटे

Sun, 24 Apr 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 24 Apr 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
loot of 56 thousands with a gas agency employee
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया पुलिस के पास सिलिंडर की डिलिवरी देकर लौट रहे गैस एजेंसी के कैशियर से बदमाशों ने 56 हजार लूट लिए। बाइक से आए दो बदमाश कट्टा सटाकर कैशियर के पास रखी रकम लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


हरपुर बुदहट प्रतिनिधि के मुताबिक सहजनवां के भीटी रावत स्थित एचपी वैष्णवी गैस एजेंसी के कैशियर खजनी के सतुआभार निवासी अश्वनी धर दुबे, चालक जितेंद्र के साथ गैस सिलिंडर की डिलिवरी करने गए थे। सिलिंडर लदे वाहन को लेकर दोनों कर्मचारी सोनबरसा और सिसवां गए। वहां 72 सिलिंडरों की डिलिवरी के करीब 56 हजार रुपये कैशियर के पास मौजूद थे।
विज्ञापन


लौटते वक्त तुर्कवलिया पुलिया के पास जब कर्मचारी एक शख्स को सिलिंडर देने के लिए रुके तभी एक बाइक पर मुंह बांधे दो बदमाश वहां आ गए। उन्होंने कैशियर और चालक को कट्टा सटा दिया और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस और एजेंसी मालिक को दी। मौके पर सीओ कैंपियरगंज, थानेदार हरपुरबुदहट पहुंचे। कैशियर ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed