{"_id":"585d7e424f1c1b2e4ee3b30e","slug":"loot-of-27-thousands-with-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर कर व्यापारी से 27 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर कर व्यापारी से 27 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 24 Dec 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण इलाके में लुटेरों का गैंग सक्रिय हो गया है। लगातार तीसरे दिन शुक्रवार की शाम झुड़िया मोड़ के पास तमंचा सटाकर दो बदमाशों ने एक व्यापारी से 27 हजार रुपये लूट लिए। वारदात उस समय की है जब हरनही इलाके में दुकानदारों को साबुन, डिटर्जेंट, चाय, अगरबत्ती आदि देकर रवि प्रकाश कुशवाहा अपने साथी के साथ पिकअप से लौट रहे थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
बांसगांव के दोनखर गांव के रवि प्रकाश कुशवाहा साबुन, डिटर्जेंट पाउडर आदि का व्यापार करते हैं। शुक्रवार को वह सेल्समैन राकेश पांडेय के साथ खजनी में दुकानदारों को आपूर्ति देने गए थे। पिकअप रवि खुद चला रहे थे। हरनही बाजार में दुकानदारों को आपूर्ति देने के साथ ही बकाया वसूलकर रवि शाम 4.30 बजे रकौली जाने के लिए निकले। अभी वह झुड़िया मोड़ के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने नीचे उतरते ही रवि के ऊपर तमंचा तान दिया। साथ ही जेब की तलाशी लेकर 27 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर बदमाश ने जान से मारने की धमकी देकर दोनों को चुप करा दिया। बदमाश गाड़ी के डैश बोर्ड पर थैले में रखे सिक्के भी उठा ले गए। एक बदमाश ने हेलमेट पहना था, जबकि दूसरे ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।