{"_id":"57ead54a4f1c1bf90a5767a0","slug":"loot-for-gagha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगहा में हाइवे पर व्यापारी से लूटी रकम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गगहा में हाइवे पर व्यापारी से लूटी रकम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगहा में वाराणसी हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी पर तमंचा तान 1.25 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश कौड़ीराम की तरफ फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार पांडेयपार के रहने वाले अनिरुद्ध गुप्ता (27) के पास मसाला और अगरबत्ती की एजेंसी है। बांसगांव क्षेत्र के दुकानदारों को आपूर्ति देते है। मंगलवार की दोपहर तीन बजे वह किराए पर टेंपो लेकर हाटा, मझगांवा, गगहा के दुकानदारों को आपूर्ति देने के बाद बकाया रुपये वसूलकर घर आ रहे थे। वाराणसी हाइवे पर कैदहा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके टेंपो रोक लिया।
आरोप है कि अनिरुद्ध पर तमंचा तान उनके हाथ से बैग छीन लिया, जिसमें 1.25 लाख रुपये थे। वारदात के बाद बदमाश कौड़ीराम की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची गगहा पुलिस को अनिरुद्ध ने बताया कि बदमाशों ने अपना मुंह गमछे से बांधा था। टेंपो में उनके अलावा चालक था। अनिरुद्ध के पिता गोरख कौड़ीराम सब्जी मंडी के पास किराना की दुकान चलाते हैं।