{"_id":"5891f5874f1c1b0b13e81ccd","slug":"license-of-those-will-be-cancelled-who-did-not-purchased-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस हाथ लगा और खत्म हो गया जान का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइसेंस हाथ लगा और खत्म हो गया जान का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 02 Feb 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान के खतरे की दुहाई दी, हाथ जोड़े। विधायकों और मंत्रियों से सिफारिशें करवाईं। इस पर भी बात नहीं बनी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। तमाम जद्दोजहद के बाद किसी तरह शस्त्र लाइसेंस तो हासिल कर लिया मगर सालों से असलहा नहीं खरीद सके। बस लाइसेंस जिंदा रखने के लिए रिन्यूअल पर रिन्यूअल कराते रहे। कभी किसी प्रभारी अधिकारी शस्त्र ने सख्ती की तो फिर बहाने और जनप्रतिनिधियों आदि से सिफारिश करवाकर लाइसेंस रिन्यूअल करवा लिया। जब तक रिन्यूअल की दोबारा तारीख आई, सख्ती बरतने वाले अफसर का ही तबादला हो गया। मगर इस बार प्रशासन ने ऐसे लोगों के साथ कोई रियायत नहीं देने का निर्णय लिया है।
डीएम संध्या तिवारी का कहना है ऐसे सभी लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे जो लाइसेंस बनने के बाद भी शस्त्र नहीं खरीद रहे। इसे लेकर कार्रवाई शुरू भी कर दी गई है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 148 लोगों को नोटिस भेजा गया है। सभी को चेताया गया है कि लाइसेंस बनने के बाद भी आपने शस्त्र नहीं खरीदा है क्यों न आपका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाय। डीएम का कहना है कि शस्त्र नहीं खरीद पाने की वाजिब वजह नहीं बता पाने वाले सभी लोगों के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।