{"_id":"572119664f1c1b703fa91650","slug":"leady-chain-theft-in-shahpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में महिला की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहपुर में महिला की चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
महिला की चेन लूटी
शाहपुर थाना क्षेत्र के एचएन सिंह चौराहे पर बाइक सवार बदमाशाें ने महिला की चेन लूट ली। सुबह उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें थाने आकर तहरीर देने को कहा तो महिला ने इन्कार कर दिया। बाद में थानेदार ने महिला के मोबाइल पर फोन भी किया लेकिन स्विच ऑफ होने से बात नहीं हो सकी।
शाहपुर थानाक्षेत्र एचएन सिंह चौराहे पर एक महिला सुबह अकेले ही पैदल बाजार गई थी। लौटते समय घर से थोड़ी ही दूर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। महिला इसके पहले कुछ समझ पातीं, बाइक सवार ओझल हो गए। महिला ने फौरन इसकी सूचना अपने घर वालों को दी।
उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाम-पता नोट कर आगे की कार्रवाई करने की जगह थाने पर आकर तहरीर देने को कहा, जिसके बाद महिला वहां से चली गई। एसओ शाहपुर ने बताया कि चेन लूटे जाने की सूचना पर हॉक दस्ते के सिपाही मौके पर गए थे मगर महिला ने थाने आने से इन्कार कर दिया।