फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inspection of the man who goes to Bankok on fake passport

फर्जी पासपोर्ट बनवाकर बैंकाक पहुंचे युवक की जांच शुरू

Wed, 04 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 04 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Inspection of the man who goes to Bankok on fake passport
धोखा - फोटो : demo pic
बैंकाक में अवैध रूप से रहे युवक ने फिर जालसाजी की है। बैंकाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के साथ ही ब्लैकलिस्ट करके भारत भेज दिया था। लेकिन अब वह एक बार फिर फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाकर दोबार बैकाक चला गया है और खबर है कि विवाहित होने के बाद भी वह वहां दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। आईजी ने सीओ बांसगांव को मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


गोला थाना क्षेत्र के डांड़ी गांव के शैलेश कुमार मिश्र ने आईजी और पासपोर्ट कार्यालय में पत्र भेजकर शिकायत की है कि उनके गांव का एक शख्स 30 नवंबर 2005 को जारी पासपोर्ट के आधार पर बैंकाक चला गया था। वीजा अवधि खत्म होने के बाद अवैध रूप से रहने के आरोप में बैंकाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और ब्लैक लिस्ट करके भारत भेज दिया था।
विज्ञापन


वापस आने के बाद उसने मुन्ना मिश्र के नाम से दोबारा पासपोर्ट बनवाने की कोशिश की। हालांकि एलआईयू की जांच में पकड़े जाने पर उसके खिलाफ गोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। वादी दरोगा का कहना था कि मुन्ना मिश्र का असली नाम अरुण कुमार मिश्र है और वह पहले से जारी पासपोर्ट पर विदेश यात्रा कर चुका है। तथ्यों को छिपाकर और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वह दोबारा पासपोर्ट बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मुन्ना उर्फ अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद वह कुछ माह के लिए कहीं गायब हो गया। बाद में उसने अपना नाम पता बदल लिया। इस बार उसने अपना नाम अरुण कुमार निवासी खैंचा, पनियरा, महाराजगंज रखकर सभी दस्तावेजों में बदलाव करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और 29 फरवरी को उसी के सहारे पासपोर्ट जारी कराकर छह अप्रैल को दोबारा बैंकाक चला गया है।


आरोप है कि वह शादीशुदा होने के बावजूद बैंकाक में शादी करने की तैयारी में है। इससे उसकी पत्नी और बच्चे परेशान हैं। सीओ बांसगांव ने बताया कि आरोपी मुन्ना उर्फ अरुण मिश्र पांच साल पहले दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार होकर जेल गया था। इस बार जारी पासपोर्ट महाराजगंज का है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed