फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gun shot in property dealer near medical college police chownki gorakhpur

गोरखपुर में पुलिस चौकी के पास प्रापर्टी डीलर के सीने में गोली दागी, लखनऊ में ऑपरेशन

Sun, 15 Dec 2019 02:08 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 15 Dec 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
gun shot in property dealer near medical college police chownki gorakhpur
दावत में शामिल होने आया था छोटू - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज चौकी से 50 कदम की दूरी पर शनिवार रात गोली लगने से गंभीर घायल हुए रेलकर्मी पुत्र व प्रापर्टी डीलर आशीष उर्फ छोटू (35) का आज लखनऊ में ऑपरेशन हुआ है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


बीती रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके सीने में गोली दाग दी थी। गोली लगते ही उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया था। आशीष को गोली किसने और क्यों मारी है इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


खबर है कि साक्षी कम्युनिकेशन नाम की मोबाइल की दुकान पर दावत का आयोजन था और वहीं से छोटू पेशाब करने के सड़क के दूसरे हिस्से में आया था, जहां उसे गोली मार दी गई है। साक्षी कम्युनिकेशन के मालिक लक्ष्मी गुप्ता के कार पर 4 अक्तूबर को फर्टिलाइजर के पास फायरिंग की गई थी जिसमें उन्होंने चिलुआताल थाने में केस भी दर्ज कराया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुलरिहा थाना क्षेत्र के झुंगिया बाजार निवासी रेलकर्मी अक्षय प्रजापति का 35 साल का बेटा आशीष कुमार उर्फ  छोटू प्रजापति प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। शनिवार की रात में मेडिकल कॉलेज चौकी के थोड़ा आगे सांसद कमलेश पासवान के आवास के पास ही साक्षी कम्युनिकेशन पर आया था।

साक्षी कम्युनिकेशन का संचालक से आशीष की दोस्ती है। बताया जा रहा है कि दावत में शामिल होने के बाद वह जैसे ही बाहर निकल कर सड़क पार कर पेशाब कर रहा था। इसी बीच घात लगाए इंतजार कर रहे बाइक सवार दो बदमाश उसके करीब आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने आशीष के पास आकर सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। आशीष वहीं गिर गया।


राहगीरों ने शोर मचाया चौकी की पुलिस ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने आशीष को लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद चौकी की पुलिस जब तक सक्रिय होते बदमाश फरार हो चुके थे। आसपास के क्षेत्र की सीसी टीवी कैमरे से पुलिस ने बदमाशों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आशीष दो भाइयों में छोटा है।
....
छोटू प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। सीने में गोली लगी है अभी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रचना मिश्रा, सीओ चौरीचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed