फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Groom sent to jail after denying to marry

आए थे शादी रचाने, पहुंच गए थाने

Tue, 09 May 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 09 May 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Groom sent to jail after denying to marry
जेल भेजा गया दूल्हा प्रभु साहनी। - फोटो : Amar Ujala
पिपराइच के हैदरगंज में बारात लेकर शादी रचाने आया दूल्हा थाने पहुंच गया। जयमाल के बाद छोटी सी बात पर दूल्हे ने शादी से ही इंकार कर दिया। ऐसे में नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा और उसके जीजा को बंधक बना लिया। उनकी पिटाई भी की। बवाल की खबर पाकर बाराती भी भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। दोनों पक्ष थाने लाए गए। थानेदार ने सोमवार की शाम तक दोनों पक्षों को बैठाकर पंचायत भी कराई लेकिन दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक हैदरगंज की एक युवती की शादी कुशीनगर के सुधियारी गांव निवासी बेगलाल के बेटे प्रभु साहनी से तय हुई थी। रविवार को प्रभु साहनी की बारात भी लड़की के घर पहुंच गई। द्वारपूजा और फिर जयमाल तक सब कुछ ठीक रहा। दोनों पक्ष के लोगों ने भोजन भी कर लिया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दूल्हा और उसके जीजा तूफानी नाराज हो गए। दोनों शादी से इंकार कर जाने लगे। इसकी खबर लगते ही लड़की पक्ष के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों को पकड़कर पहले तो पिटाई की फिर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


लड़की पक्ष का कहना है कि दूल्हा बुलेट की मांग कर रहा था। न देने पर उसने शादी से इंकार कर दिया, जबकि दूल्हे का कहना है कि जीजा के साथ बदसलूकी की गई है, दहेज की बात झूठी है। उधर, लड़के की मां ने लड़की वालों पर बंधक बनाकर गहने लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पिपराइच इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed