फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girl photo uploaded on facebook.

किशोरी की अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड की

Tue, 02 Feb 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शोहदों ने किशोरी की अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी है। इसकी जानकारी होने पर किशोरी की मां मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक महीने से थाने का चक्कर काट रही थी। सुनवाई न होने पर मंगलवार को इसकी शिकायत डीआईजी और एसएसपी से की गई। एसएसपी ने पिपराइच एसओ को मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पिपराइच क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि गांव के चार लड़कों ने चोरी छुपे उसकी बेटी की फोटो खींच ली थी। इनमें दो लड़के उनकी पट्टीदारी के हैं।
जानकारी होने पर दो जनवरी को पिपराइच पुलिस से इसकी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद से घर वाले विगत एक महीने तक थाने का चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस उनकी शिकायत को अनसुना करती रही। इधर फेसबुक पर फोटो अपलोड करने वाले शोहदे लगातार परिवार वालों को धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

न्याय की आस लेकर मंगलवार को किशोरी की मां डीआईजी शिवसागर सिंह के पास पहुंची। उन्होंने एसएसपी अनंत देव से बातचीत कर महिला को उनके पास भेज दिया। एसएसपी ने किशोरी की मां की बात सुनने के बाद एसओ पिपराइच को मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया है। इसके अलावा आरोपियों के फेसबुक एकाउंट को भी लॉक करने का निर्देश साइबर सेल को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed