फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangrape wwith a girl in Pipiganj

पीपीगंज में किशोरी से गैंगरेप

Fri, 09 Sep 2016 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 09 Sep 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
Gangrape wwith a girl in Pipiganj
gangrape - फोटो : demo
पीपीगंज क्षेत्र में गुरुवार की रात खेत की तरफ निकली किशोरी को अगवा कर युवकों ने रेप किया। घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना के बाद सदमे में आई किशोरी खेत में ही विक्षिप्त हाल में पड़ी रही। खोजते हुए परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उसने घटना की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह पीपीगंज थाने पहुंची किशोरी की मां ने बगल के गांव में रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार की रात आठ बजे खेत की तरफ निकली थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव के परमेश्वरपुर के रहने वाले तीन युवकों ने उसे अकेला देखकर अगवा कर लिया। खींचकर खेत में ले जाने के बाद सभी ने उसके साथ रेप किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों फरार हो गए। सदमे के कारण किशोरी विक्षिप्त हाल में खेत में पड़ी रही। खोजते हुए पहुंचे परिवार के लोग उसे लेकर घर आए तो उसने उन्हें पूरी जानकारी दी। किशोरी की मां ने तीनों युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसओ पीपीगंज प्रभातोष श्रीवास्तव ने बताया आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed