फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangrape with girl while she was returning home to making aadhar card

आधार कार्ड बनवाकर लौट रही किशोरी से गैंगरेप

Sun, 29 Jan 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 29 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with girl while she was returning home to making aadhar card
gangrape
सहजनवां इलाके में शुक्रवार आधार कार्ड बनवाकर लौट रही किशोरी को बाइक सवार मनबढ़ों ने अगवा कर गैंगरेप किया। शनिवार को घरवालों के साथ थाने पहुंची किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक इलाके के एक गांव की किशोरी शुक्रवार को पास के ही एक दुकान में अकेले ही आधार कार्ड बनवाने गई थी। दोपहर में दुकान से काम होने के बाद वह घर लौट रही थी। आरोप है कि मदहेइया गांव के पास कुछ युवक पहुंचे और किशोरी को अगवा कर पास के ही एक बागीचे में ले गए। सुनसान देखकर युवती के साथ दो युवकों ने मुंह काला किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के बाद किशोरी बेहोश हो गई और कुछ घंटे बाद जब उसे होश आया तो वह रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और किशोरी को ले जाकर घर पहुंचाएं। किशोरी ने आपबीती घरवालों को बताई। पहले तो लोकलज्जा की डर से वे खामोश रहे लेकिन शनिवार की सुबह किशोरी अपने घरवालों के साथ थाने पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के घर दबिश डाली मगर सभी घर छोड़कर फरार है। पुलिस ने एक आरोपी रामपाल को हिरासत में ले लिया है और उसके जरिए उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed