{"_id":"57138f6b4f1c1be61d10fc34","slug":"fraud-in-marrige","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 17 Apr 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपलापुर के रहने वाले युवक ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ रेप किया। शादी करने का झांसा देकर परिवार के लोगों को चुप करा दिया। गर्भ ठहरने के बाद किशोरी को छोड़ दिया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी और उसके घरवाले किशोरी के साथ ही उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पुलिस पीड़ित की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। दाउदपुर की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की जान पहचान गोपलापुर के रहने वाले शनि यादव से थी। छह महीने पहले रात में किशोरी का अपहरण कर अपने घर उठा ले गया।
बंधक बनाकर शनि ने किशोरी से रेप किया। परिवार के लोगों की शिकायत करने पर शनि के घरवालों ने शादी करने की बात कहकर चुप करा दिया। इसके बाद वह रोजाना किशोरी के घर आने - जाने लगा। गर्भ ठहरने के बाद शनि ने किशोरी के साथ शादी करने से इन्कार कर दिया है। परिवार के लोगों के उलहना देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने के साथ ही गर्भपात कराने के लिए कह रहा है।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने शादी करने का भरोसा देने वाले शनि के पिता इंदल यादव, मां इंद्रावती को मामले की जानकारी दी तो वह भी मुकर गए। शनिवार को कैंट थाने पहुंची किशोरी की मां ने तहरीर दी।
कैंट पुलिस ने शनि के साथ ही उसके मां और पिता पर अपहरण, रेप, धमकी देने के साथ ही पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।