फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four man wearing police dress looted to a employee of a finance company

पुलिस की वर्दी में फाइनेंस कंपनी कर्मचारी को लूटा

Thu, 17 Mar 2016 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 17 Mar 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
four man wearing police dress looted to a employee of a finance company
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
चारफाटक ओवरब्रिज पर बुधवार की रात पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी का अपहरण कर नकदी, बाइक और मोबाइल लूट लिए। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ कैंट ने मामले की छानबीन की। घटना स्थल को लेकर कैंट और शाहपुर पुलिस में विवाद होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन


खोराबार, जंगल सिकरी के सैन्य कुंज निवासी शशांक दूबे फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। बुधवार की रात दस बजे असुरन चौक स्थित कंपनी के आफिस से घर लौट रहे थे। चारफाटक ओवरब्रिज के बीचोबीच पीछे से आए बाइक सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया इसमें से दो ने पुलिस की वर्दी पहनी थी। खुद का क्राइम ब्रांच का सिपाही बताते हुए तेज रफ्तार में ओवरब्रिज पर बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए शशांक को अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर चौकी पर बातचीत होने की बात कह चुप करा दिया। शशांक की बाइक को कब्जे में लेने के बाद युवक उसे लेकर बिछिया कॉलोनी में रेलवे बालक इंटर कॉलेज की गली में चले गए। पिटाई करने के बाद बाइक के साथ ही जेब में रखे 18 हजार नकदी, दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ कैंट, शाहपुर पुलिस ने छानबीन की। घटना स्थल को लेकर शाहपुर और कैंट पुलिस में तकरार होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं सका। एसपी (सिटी) हेमराज मीना ने बताया कि घटना स्थल कैंट क्षेत्र में पड़ता है। मुकदमा दर्ज करने का निर्देश इंस्पेक्टर को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed