{"_id":"56fc2d604f1c1b3448f0116f","slug":"firing-on-pradhan-supporters-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में प्रधान समर्थक के घर पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में प्रधान समर्थक के घर पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के चौरी गांव में प्रधान समर्थक के घर पर फायरिंग की गई। इस दौरान मारपीट में एक ही पक्ष के लेखपाल समेत पांच लोग घायल हो गए। लेखपाल को गंभीर चोटें आई हैं।
उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है।
खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक चौरी गांव निवासी बाबूराम कैंपियरगंज में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। उनके पट्टीदारी के एक व्यक्ति प्रधान पद के प्रत्याशी थे। महेंद्र चुनाव हार गए थे।
तभी से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार को महेंद्र अपने समर्थकों के साथ घर पर चढ़कर फायरिंग करने लगे और घर में घुसकर मारपीट किए हैं।
विज्ञापन
मारपीट में लेखपाल के अलावा उनकी पत्नी अमरावती, बेटी वंदना, सरोज, पट्टीदार रामवृक्ष और उनकी पत्नी चंद्रावती को चोटें आई हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए खोराबार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां बाबूराम की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उनका उपचार चल रहा है।