फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firing on pradhan's husband

तिलक समारोह में प्रधान के पति पर फायरिंग 

Sun, 14 May 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 14 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Firing on pradhan's husband
Demo pic
हरपुर गांव में तिलक समारोह में पहुंचे प्रधान के पति पर दूसरे गांव के प्रधान के बेटे ने फायरिंग झोंक दी। हालांकि दो राउंड हुई फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। गोली चलने से समारोह में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। समारोह में जब दोनों का आमना-सामना हुआ तो उनमें बहस होने लगी और फिर गोली चल गई। पुलिस नेे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरपुर गांव में शुक्रवार को मिठाई के घर तिलक थी। देर रात समारोह में गांव के प्रधान सनोहरी के पति ध्रुव चंद यादव भी पहुंचे थी। वहीं पर दूसरे गांव बाथ बुजुर्ग की प्रधान सुनीता के बेटे अरविंद सिंह उर्फ गोलू, चचेरे भाई जितेंद्र के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और हाथापाई हो गई। मामला बढ़ने पर अरविंद ने ध्रुव पर तमंचे से फायरिंग कर दी लेकिन वह मिस हो गई। इस पर उसने दूसरी फायरिंग भी की लेकिन इस बार भी ध्रुव बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बीते होली पर्व के दिन बाथ बुजुर्ग की प्रधान सुनीता व उसी गांव केपूर्व प्रधान बैजनाथ सिंह के बीच चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें प्रधान के भतीजे जितेंद्र ने पूर्व प्रधान के बेटे को गोली भी मारी थी। मुकदमे के दौरान मामले में ध्रुव चंद के भाई शिवचंद ने बैजनाथ की ओर से गवाही दी थी। इसके बाद से दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। पुलिस ने जितेंद्र व अरविंद सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed