{"_id":"579e0f934f1c1b5a7b2b895a","slug":"fir-on-pulse-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकरार हुई तेज, दाल व्यापारियों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तकरार हुई तेज, दाल व्यापारियों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 31 Jul 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
दाल की हो रही तस्करी
- फोटो : PTI
उप निदेशक मंडी और दाल व्यापारियों का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को व्यापारी और उप निदेशक मंडी के बीच हुई नोकझोंक के बाद रविवार को दाल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष भाष्करानंद, उनके दो बेटों समेत 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। उधर, मुकदमे के बाद व्यापारियों की नाराजगी और बढ़ गई। उन्होंने अफसर पर पुरानी रंजिश का बदला लेेने का आरोप लगाया है।
महेवा मंडी में दाल की टैक्स चोरी का मामला उजागर हुआ था। इस मामले की जांच के लिए उप निदेशक ने जिस कमेटी का गठन किया था उसके खिलाफ व्यापारियों ने लखनऊ में मंडी डायरेक्टर से मुलाकात कर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। व्यापारियों से वार्ता के बाद डायरेक्टर ने लखनऊ की कमेटी जांच के लिए गठित कर दी। इसी को लेकर शनिवार को दाल व्यापारी उप निदेशक से मिलने गए थे। उनका कहना था कि लखनऊ की टीम का वह सहयोग करेंगे, मगर लोकल इंस्पेक्टर उनकी जांच न करें।
आरोप है कि इसी दौरान व्यापारियों ने उप निदेशक से बदसलूकी थी। रविवार को उप निदेशक राजीव श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।