फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fir in thana cant

फर्जी जमानदारों पर दर्ज हुआ जालसाजी का केस

Fri, 10 Jun 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
fir in thana cant
क्राइम
सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करके जमानत लेने वाले दो युवकों पर कैंट पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज किया है। 11 महीने पहले उन्होंने शांतिभंग के मामले में जमानत ली थी। विपक्षी की शिकायत पर हुई जांच में सच्चाई सामने आने के बाद जालसाजों पर कार्रवाई हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



मियां बाजार के रहने वाले नौशाद खां का चार जुलाई 2015 को पड़ोसी बबलू उर्फ हैदर से विवाद हो गया था। मारपीट होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों का शांतिभंग के मामले में चालान किया था।  बबलू उर्फ हैदर के वकील ने सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में जमानत के लिए नयाब और फैज  निवासी मियां बाजार को जमानतदार के तौर पर पेश किया था। कागजात की छानबीन के बाद बबलू को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन


नौशाद ने जमानत लेने वाले व्यक्ति के फर्जी होने की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में किया। जांच में सच्चाई का पता चला। नौशाद के प्रार्थना पत्र पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश एसओ कैंट को दिया था। कैंट पुलिस ने नयाब और फैज के खिलाफ साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार करके जालसाजी करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed