फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR in fighting case of condustors

परिचालकों की मारपीट में केस दर्ज

Tue, 06 Sep 2016 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 06 Sep 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
FIR in fighting case of condustors
सोमवार का परिचालकों में मारपीट हो गई थी। - फोटो : amar ujala/ file photo
रेलवे बस स्टैंड पर सोमवार को बस को आगे लगाने को लेकर परिचालकों में हुई मारपीट के मामले में कैंट पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर  चार परिचालक सहित दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


सोमवार को रेलवे बस स्टैंड पर गोरखपुर डिपो के संविदा परिचालक गणेश पांडेय और राप्तीनगर के परिचालक कृष्ण मोहन लाल श्रीवास्तव के बीच बस को आगे लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच गणेश के समर्थन में पहुंचे कुछ संविदा कंडक्टर और उनके साथियों ने राप्तीनगर डिपो के कंडक्टर कृष्ण मोहन श्रीवास्तव को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने कंडक्टर कृष्ण मोहन परिचालक संजय सिंह, संविदा परिचालक धीरेंद्र यादव, संविदा परिचालक विजय तिवारी समेत अन्य के खिलाफ  मारपीट बलवा का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उधर, गणेश ने भी कृष्ण मोहन लाल श्रीवास्तव पर दस हजार गायब करने को लेकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया। कैंट इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोरखपुर डिपो के एआरएम आरके मंडल ने बताया कि मामले की विभागीय जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed