फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father attacked on doghter

मां को छुड़ाने गई बेटी पर हमला

Fri, 17 Mar 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 17 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Father attacked on doghter
beaten
पीपीगंज में शराबी पिता की पिटाई से मां को छुड़ाने गई बेटी घायल हो गई। पिता ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जख्मी हालत में बेटी को मां ने अस्पताल में भर्ती कराया और पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस शराबी पिता की तलाश में जुट गई है। वहीं घायल का हाईस्कूल का पेपर भी चल रहा है, जिसे लेकर मां परेशान है।
विज्ञापन

 

ग्राम सभा चौक माफी निवासी गौरी शंकर पाठक शराब का आदी है। वह नशे में घर में अक्सर मारपीट करता है। बृहस्पतिवार को भी पत्नी मंशा की पिटाई कर रहा था। इसी बीच हाईस्कूल की परीक्षा देकर पुत्री आंचल पाठक पहुंच गई और पिता की हरकत देखकर मां को बचाने के लिए दौड़ पड़ी। आरोप है कि इसी दौरान घर में रखा कुल्हाड़ी लेकर बेटी पर वार कर दिया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आ गई और वह वहीं गिरकर तड़पने लगी। 

विज्ञापन

 

 

घटना करने के बाद गौरी शंकर फरार हो गया। इस पर मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद उसे इलाज के लिए लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रोज की मारपीट से आजिज पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed