फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake EFT had been printed in lucknow, 2 arrest

ट्रेनों में नकली ईएफटी से वसूली करने वाला गिरोह सक्रिय 

Thu, 17 Nov 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 17 Nov 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fake EFT had been printed in lucknow, 2 arrest
रेलवे - फोटो : pti
नकली ईएफटी (एक्सेस फेयर टिकट) के जरिये यात्रियों से जुर्माने के तौर पर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। रेलवे विजिलेंस ने लखनऊ में एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारकर ईएफटी की छपाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में रेलवे स्टाफ की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। मामले में कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया जा सकता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों रेलवे विजिलेंस को सूचना मिली थी कि नकली ईएफटी छपवाकर यात्रियों से टिकट का जुर्माना और लगेज का चार्ज वसूला जा रहा है। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सतर्कता अधिकारी पीएन राय के निर्देश पर रेलवे विजिलेंस की पड़ताल में लखनऊ के एक प्रिंटिंग प्रेस में नकली ईएफटी की छपाई की बात सामने आई। रेलवे विजिलेंस ने लखनऊ पुलिस के सहयोग से महानगर थानाक्षेत्र के करामत बिल्डिंग स्थित एक दुकान पर छापा मारा। एक विजिलेंस इंस्पेक्टर ने ग्राहक बनकर ईएफटी छपवाने का ऑर्डर दिया तो दुकानदार ने एडवांस लेकर रिसीविंग थमा दी।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य सतर्कता निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, राजीव लोचन मिश्र, शेखर श्रीवास्तव, इश्तियाक अहमद ने महानगर पुलिस की मदद से छपाई करने वाले दो लोगों को मौके पर दबोच लिया, जबकि कुछ लोग फरार हो गए। पकड़े गए लोगों ने पूर्व में ईएफटी छपवाने वालों की जानकारी विजिलेंस को दी है। समझा जा रहा है कि जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed