फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   factory of gate has been cought

झंगहा में पकड़ी गई तमंचे की फैक्ट्री

Sat, 18 Jun 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 18 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
factory of gate has been cought
झंगहा में तमंचे की फैक्ट्री के साथ पकड़े गए कारीगर से पूछताछ करते सीओ राजेश भारती। - फोटो : satish pandey
झंगहा के टमठा में शुक्रवार की दोपहर छापेमारी करके पुलिस ने तमंचे की फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान निर्मित और अर्द्धनिर्मित 12 तमंचे के साथ फैक्ट्री संचालक और तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि डिमांड करने पर वे तमंचा बनाकर बेचते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस तमंचा खरीदने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। तलाशी में पुलिस को तमंचा बनाने के उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन


झंगहा, थुन्ही प्रतिनिधि के अनुसार एसओ अनिल यादव ने शुक्रवार की दोपहर टमठा गांव में सोहन लाल विश्वकर्मा के घर दबिश दी। छानबीन के बाद खेत में स्थित उसकी झोपड़ी में जाकर जब तलाशी ली गई तो वहां निर्मित और अर्द्धनिर्मित 12 तमंचे व उपकरण मिले। सोहन ने बताया कि गांव का रहने वाला नरसिंह पासवान असलहे की तस्करी करता है। एक घंटे बाद पुलिस ने नरसिंह को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद पहुंचे सीओ चौरीचौरा राजेश भारती ने थाने में दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की। सोहन ने बताया कि उसके बनाए असलहे दो से तीन हजार रुपये में नरसिंह आजमगढ़, संतकबीरनगर के अलावा देवरिया, मऊ में ले जाकर बेचता था। अब तक एक हजार से अधिक तमंचे दोनों बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी
सोहन लाल के यहां पुलिस ने वर्ष 1990, 2012 में भी अवैध असलहे की फैक्ट्री पकड़ी थी। इससे पहले 2002 व 2011 में अवैध असलहे रखने के जुर्म में उसे पकड़ा गया था। इसका चचेरा भाई प्रेम 2007 में अवैध असलहे रखने के जुर्म में जेल जा चुका है।


रिवाल्वर बनाने की तैयारी में थे
तमंचा बनाने में माहिर सोहनलाल रिवाल्वर बनाने की तैयारी में था। जरूरी सामान जुटाने के बाद नरसिंह के साथ मिलकर वह रिवाल्वर बनाने में जुटा था। हाल के दिनों में उसने कई रिवाल्वर बनाए भी थे। सफल होने पर बड़े पैमाने पर रिवाल्वर बेचने की योजना थी। रिवाल्वर की बिक्री में तमंचा से चार गुना फायदा होता था। तलाशी में पुलिस को सोहनलाल के पास एक अर्द्धनिर्मित रिवाल्वर भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed