{"_id":"57a63e0d4f1c1b8f3a2b9cd7","slug":"ex-minister-pappu-jaisawal-shifted-in-melenium-barack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलेनियम बैरक में शिफ्ट हुए पूर्व मंत्री पप्पू जायसवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलेनियम बैरक में शिफ्ट हुए पूर्व मंत्री पप्पू जायसवाल
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 07 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
जेल जाते पूर्व मंत्री
- फोटो : amar ujala/file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा पाने वाले पूर्व मंत्री पप्पू जायसवाल को जेल प्रशासन ने शनिवार को मिलेनियम बैरक में शिफ्ट कर दिया। डॉक्टर ने तबीयत ठीक होने की बात कह जेल हास्पिटल से छुट्टी दे दी। इसी बैरक में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, पूर्व सपा नेता गोपाल यादव भी है।
जंगल धूसड़ के प्रधान खदेरु निषाद की 22 साल पहले हुई हत्या में बृहस्पतिवार को कोर्ट ने पूर्व मंत्री जितेंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू भइया और उनके सहयोगी मेराज को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। दोनों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। जेल जाते ही पूर्व मंत्री ने तबीयत खराब होने की जानकारी जेलर को दी। जेल के डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को वह अस्पताल में ही रहे।
अखबार में खबर छपने के बाद शनिवार को डॉक्टर ने उन्हें फिट बताते हुए डिस्चार्ज कर दिया जिसके बाद जेलर ने मिलेनियम बैरक में शिफ्ट कर दिया। जेलर आरके सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री होने के कारण पप्पू जायसवाल को मिलेनियम बैरक में शिफ्ट किया गया है।