{"_id":"57e7e1734f1c1bf50a573c15","slug":"doctor-appealed-to-ima-to-finish-strike-after-firing-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये मेरा ‘पर्सनल’ मामला है : डॉ. श्रीवास्तव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये मेरा ‘पर्सनल’ मामला है : डॉ. श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 25 Sep 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर की इसी क्लीनिक पर हुई थी फायरिंग।
- फोटो : Amar Ujala
कैंट थाने के पास डॉक्टर की क्लीनिक पर शनिवार दोपहर हुई फायरिंग की घटना के विरोध में रविवार को शहर के सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। हालांकि मुकदमा दर्ज कराने वाले डॉक्टर ने आईएमए के पदाधिकारियों को मैसेज कर घटना को व्यक्तिगत बताते हुए हड़ताल खत्म करने की अपील की है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने आरोपी सोनू की पत्नी को हिरासत में लिया है और संबंधों के विवाद में वारदात होने का दावा कर रही है।
अब तक हुई तफ्तीश में जो बात सामने आई, उसके मुताबिक तारामंडल क्षेत्र का रहने वाला सोनू सिंह ईएनटी सर्जन डॉ. जीएन श्रीवास्तव की हत्या के इरादे से उनके क्लिनिक पर गया था। पहुंचने से पहले उसने फोन कर आने की सूचना भी दी थी। मगर डॉक्टर के चेंबर तक पहुंचने से पहले ही विवाद बढ़ने पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। कैंट पुलिस ने कॉल डिटेल की मदद से घटना की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए कहा है कि सोनू ने निजी संबंधों के विवाद में क्लीनिक पर आकर फायरिंग की थी।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर्मचारी शेषनाथ शर्मा और हनुमान का बयान लेने के बाद ही पुलिस को घटना के पीछे निजी विवाद होने का संदेह हुआ था। देर रात कैंट पुलिस ने तारामंडल स्थित सोनू के आवास पर दबिश देकर उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना के पीछे की वजह पुलिस को मालूम होने के बाद रविवार की सुबह डॉ. जीएन श्रीवास्तव ने आईएमए के पदाधिकारियों को मैसेज भेजकर सहयोग के लिए धन्यवाद देने के साथ ही पर्सनल विवाद के कारण घटना होने की जानकारी देते हुए हड़ताल खत्म करने की अपील की। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है।