{"_id":"58f23cf74f1c1bbc7fcf91a4","slug":"dm-and-ssp-meets-to-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों से मिले डीएम और एसएसपी, की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवालों से मिले डीएम और एसएसपी, की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह और प्रमिला की फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपती की मौत के मामले में जांच के लिए डीएम संध्या तिवारी और एसएसपी रामलाल वर्मा हरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने घटना वाले कमरे की गहनता से जांच पड़ताल की और उनके घर के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली।
शनिवार को दोपहर मृतकों के घर पहुंचे डीएम, एसएसपी ने मृतक वीरेंद्र के पिता अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की। पिता ने अधिकारियों से कुछ खास बात नहीं की लेकिन महिलाओं ने बताया कि वीरेंद्र शराब के आदी थे। प्रतिदिन इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर तकरार होती थी। यही नहीं पिछले कुछ महीनों से वीरेंद्र कुछ अवसाद में थे। घटना के दिन पहले से ही वह कुछ अजीब हरकत कर रहे थे। अधिकारियों ने उनके दोनों बच्चे रुद्रेश व लक्ष्मी के बारे में पूछा तो बताया गया कि वे ननिहाल चले गए हैं।
पूजा पाठ में लीन रहती थीं प्रमिला
गांव में दंपती के मौत के मामले में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके दरवाजे के ठीक सामने ही शिव मंदिर है। पति के नशे में चूर होने की वजह से प्रमिला पूजा पाठ में लीन रहने लगीं थीं। उनका मानना था कि भगवान पति की बुराइयों को दूर करेंगे। सोमवार का व्रत भी किया करती थीं। उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि एक दिन नशे की वजह से पति इस हद तक गुजर जाएगा।