{"_id":"574892994f1c1b9b37690b4b","slug":"dig-check-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई प्रभारी निलंबित, सीओ, आरआई को चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाई प्रभारी निलंबित, सीओ, आरआई को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 28 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते डीआईजी शिव सागर सिंह
- फोटो : mahesh kumar
डीआईजी शिवसागर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस का मुआयना किया। गंदगी के साथ ही दुर्व्यवस्था मिलने पर सफाई प्रभारी को निलंबित करने के साथ ही सीओ लाइन और आरआई को चेतावनी देते हुए एक महीने में व्यवस्था सुधारने को कहा। अभिलेख पूर्ण न होने पर नाराजगी जताई। सीओ और थानेदारों के साथ हुई क्राइम मीटिंग में उन्हाेंने चोरी की घटना को गंभीरता से लेने और इसका पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
शुक्रवार सुबह 10 बजे डीआईजी पुलिस लाइंस पहुंचे। मैदान से लेकर आफिस तक गंदगी देखकर नाराजगी जताई। पुलिस कंट्रोल रूम के निरीक्षण में कई जगह धूल और झाले देखकर उन्होंने सफाई प्रभारी हेड कांस्टेबिल नंदू कुमार को निलंबित कर दिया। पुलिस लाइंस को साफ सुथरा रखने के साथ ही सफाई के लिए नगर निगम से भी मदद लेने को कहा।
निरीक्षण के बाद पुलिस लाइंस में सीओ और थानेदार के साथ उन्होंने क्राइम मीटिंग की। हत्या के 11 और लूट के 17 मामले का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश एसएसपी को दिया। डीआईजी ने चोरी की बढ़ती घटना पर नाराजगी जताते हुए इसे रोकने का प्रभावी उपाय करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि थानेदार क्षेत्र में गश्त करने के साथ ही बीट सिपाहियों की जवाबदेही तय करें। दोपहर बाद गोला थाने का डीआईजी ने मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी अनंत देव, एसपी सिटी हेमराज मीना, एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम ओपी सिंह, आरआई मौजूद रहे।