फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   deadbodies found in sahjanva and ppganj

पीपीगंज, सहजनवां में मिली युवकों की लाश

Mon, 11 Apr 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 11 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
पीपीगंज कस्बा स्थित संस्कृत पाठशाला के पास रविवार की सुबह युवक की लाश मिली। शरीर पर चोट का निशान होने के साथ ही हाथ और पैर में सीमेंट लगा था। सहजनवां में फोरलेन पर जीरो प्वाइंट के पास युवक की लाश मिली। उसके शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे।
विज्ञापन


पुलिस शव के शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की शाम पांच बजे पीपीगंज में संस्कृत पाठशाला के पीछे बने टीनशेड में गांव के लोगों ने एक 35 वर्षीय युवक का शव देखा।
विज्ञापन


नीले रंग की जींस पैंट, काले चेकदार शर्ट पहने युवक के हाथ और पैर में सीमेंट लगा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार सुबह फोरलेन पर जीरो प्वाइंट के पास लोगों ने 25 वर्षीय युवक की शव सड़क किनारे पड़ा देखा। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed